LOADING

Type to search

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट में गिलहरी का खौफ

Local

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट में गिलहरी का खौफ

Share

एक महीने में 18 स्टूडेंट को काटा, रेस्क्यू टीम भी पकड़ने में नाकाम
उदयपुर, 29 अप्रेल:
उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज में एक गिलहरी ने छात्रों और स्टाफ की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक महीने में यह गिलहरी 18 से अधिक स्टूडेंट को काट चुकी है। कई छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को काटने के बाद उन्हें रेबीज के इंजेक्शन तक लगवाने पड़े हैं। गिलहरी के बढ़ते हमलों से कैंपस में डर का माहौल है और सामान्य गिलहरियों से भी लोग सहमने लगे हैं।
कॉलेज कर्मचारी दिनेश चंद्र गुर्जर ने बताया कि 22 अप्रैल को उनके विभाग में दो स्कॉलर्स को गिलहरी ने काट लिया। अगले दिन वह पर्दे के पीछे छिपी थी और अचानक उन पर झपट पड़ी, हालांकि वे बच गए। छात्रों का कहना है कि यह गिलहरी अचानक लोगों के पीछे दौड़ती है और हमला कर देती है।
मामले की सूचना मिलने पर एनिमल रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन गिलहरी की फुर्ती के आगे टीम भी बेबस नजर आई। आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि रेस्क्यू टीम आई थी, मगर गिलहरी पकड़ में नहीं आई। अब दोबारा प्रयास किए जाएंगे।
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि तेज गर्मी, भूख, मानसिक असंतुलन या बच्चों की सुरक्षा की प्रवृत्ति के कारण गिलहरी आक्रामक हो सकती है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि गिलहरी के काटने से संक्रमण और रेबीज का खतरा हो सकता है। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों और स्टाफ को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *