LOADING

Type to search

वीडियो में कबूली हत्या, कुएं से मिला युवक का सड़ा-गला शव

Local

वीडियो में कबूली हत्या, कुएं से मिला युवक का सड़ा-गला शव

Share

सोशल मीडिया क्लिप से खुला मामला, हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू
चित्तौड़गढ़, 29 अप्रेल:
चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र के भीलगट्टी गांव में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सनसनी फैला दी। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं में एक युवक का सड़ा-गला शव तैरता मिला। शव करीब एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है, जो लंबे समय तक पानी में पड़े रहने से पूरी तरह गल चुका था।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। शव की हालत खराब होने के कारण मौके पर पहचान संभव नहीं हो सकी।
भदेसर थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया कि वायरल वीडियो में एक युवक चांदमल उर्फ चंदू भील यह कहते नजर आ रहा है कि उसने पप्पू भील की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, माधुलाल नामक व्यक्ति ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने भतीजे पप्पू भील के रूप में की है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल एफएसएल लैब भेजे गए हैं। पप्पू पिछले छह-सात महीनों से लापता था और मजदूरी का काम करता था।
माधुलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने चांदमल उर्फ चंदू भील, कन्हैया लाल, दिनेश रावल और राजू भील के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और वायरल वीडियो को अहम सबूत मानकर जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *