LOADING

Type to search

मोहन भागवत आज उदयपुर आएंगे

Local

मोहन भागवत आज उदयपुर आएंगे

Share

उदयपुर, 15 जून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 16 जून को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। वे शाम को डबोक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रताप गौरव केंद्र जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन वे प्रताप गौरव केंद्र और गांधी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उनका संबोधन भी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष आज आएंगे उदयपुर

उदयपुर, 15 जून: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर में महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे और इसके बाद राजतिलक स्थली गोगुंदा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को वे भुवाणा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस जाएंगे। रात्रि में वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *