LOADING

Type to search

ट्रैफिक समस्याओं पर सांसद की दोटूक, केवल मंथन नहीं अब समाधान चाहिए

popular

ट्रैफिक समस्याओं पर सांसद की दोटूक, केवल मंथन नहीं अब समाधान चाहिए

Share

उदयपुर सिटीजन सोसायटी की बैठक में विभागीय समन्वय, फॉलोअप और जवाबदेही पर जोर; एक माह में प्रगति समीक्षा के निर्देश
उदयपुर, 9 जून:
पर्यटन नगरी उदयपुर की वर्षों पुरानी यातायात समस्याओं पर अब केवल चर्चा नहीं, बल्कि ठोस समाधान और नियमित फॉलोअप की आवश्यकता है। उदयपुर सिटीजन सोसायटी की बैठक में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि ट्रैफिक समस्याओं पर लंबे समय से मंथन हो रहा है, लेकिन समाधान धरातल पर नजर नहीं आते। उन्होंने सभी विभागों को समस्याओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने तथा एक माह बाद फॉलोअप बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
चित्रकूट नगर स्थित मार्बल भवन में आयोजित बैठक में नगर निगम, यूडीए, यातायात पुलिस, विद्युत निगम, पीएचईडी, परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शहर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में विभागों के बीच समन्वय की कमी को ट्रैफिक समस्याओं का प्रमुख कारण बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से एक जैसी समस्याएं उठ रही हैं, लेकिन उनके समाधान की प्रगति जनता के सामने नहीं आती।
बैठक में विजन-2047 के तहत आधुनिक सड़क नेटवर्क, भूमिगत यूटिलिटी व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, एआई, जीआईएस एवं ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली अपनाने, वर्षा जल संरक्षण, धूल प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित उदयपुर के विकास पर सुझाव दिए गए।
सदस्यों ने रामपुरा-मल्लातलाई-चेतक सर्कल एलिवेटेड रोड परियोजना पर शीघ्र निर्णय, अधूरे रिंग रोड कार्यों को पूरा करने, सार्वजनिक पेयजल एवं विश्राम स्थलों के विकास तथा नए जीआईएस विद्युत सब-स्टेशनों की स्थापना की मांग भी उठाई।
बैठक में यह सहमति बनी कि प्रत्येक विभाग अपनी कार्ययोजना, समय-सीमा और जवाबदेही तय करे ताकि आने वाले समय में कम से कम एक प्रमुख समस्या का स्थायी समाधान जनता को दिखाई दे सके।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *