LOADING

Type to search

मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी की कमान

Local

मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी की कमान

Share

प्रदेश में 49 एडिशनल एसपी के तबादले, उदयपुर में तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
उदयपुर, 10 जुलाई:
राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 49 एडिशनल पुलिस अधीक्षकों (एडिशनल एसपी) के तबादले किए हैं। इस क्रम में चित्तौड़गढ़ में पदस्थ मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण का नया एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है।
जारी तबादला सूची में उदयपुर जिले के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महिला अपराध अनुसंधान सेल राजसमंद में पदस्थ रजत बिश्नोई को खेरवाड़ा एडिशनल एसपी बनाया गया है। वहीं, उदयपुर विकास प्राधिकरण में तैनात रोशनलाल पटेल को महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी, प्रतापगढ़ में डिप्टी कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
उदयपुर में ही तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। खेरवाड़ा एमबीसी में पदस्थ मंजीत सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सेल उदयपुर भेजा गया है। खेरवाड़ा एडिशनल एसपी अंजना सुखवाल को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, उदयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महिला अपराध अनुसंधान सेल में पदस्थ माधुरी वर्मा को खेरवाड़ा पीटीएस कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
इधर, पुलिस महानिदेशक ने देर रात 61 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के भी तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 9 सीआई को उदयपुर रेंज में नई तैनाती दी गई है, जबकि हरिओम मीणा को उदयपुर रेंज से जयपुर रेंज भेजा गया है। आदेश के अनुसार अधिकांश तबादले अधिकारियों के स्वयं के आग्रह पर किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *