LOADING

Type to search

नशा मुक्ति पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘शिकंजा’ का प्रदर्शन

Rajasthan

नशा मुक्ति पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘शिकंजा’ का प्रदर्शन

Share

राजसमंद के 85 स्थानीय कलाकारों ने निभाई भूमिका, स्कूल-कॉलेजों में भी दिखाई जाएगी फिल्म
राजसमंद, 10 जुलाई:
नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और राजसमंद पुलिस की पहल पर तैयार की गई शॉर्ट फिल्म ‘शिकंजा’ का गुरुवार को कांकरोली स्थित सिने स्क्वायर सिनेमा में विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, स्थानीय युवा और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
करीब 35 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में राजसमंद जिले के 85 स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में नशे की लत के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को मार्मिक ढंग से दर्शाया गया है। साथ ही नशे से बचाव, जागरूकता और सकारात्मक जीवन की ओर लौटने का संदेश भी प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके। फिल्म के निर्माण में जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, जाह्नवी कला परिषद और साउंड ऑफ लाइफ मल्टीमीडिया का विशेष सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन: कांकरोली के सिने स्क्वायर सिनेमा में नशा मुक्ति पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘शिकंजा’ के प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी, कलाकार और शहरवासी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *