LOADING

Type to search

राजवी-आक्या साथ आए, जाड़ावत पर पलटवार

political

राजवी-आक्या साथ आए, जाड़ावत पर पलटवार

Share

बोले- पहले अपने गिरेबान में झांकें, सिसोदिया से मारपीट किसी से छिपी नहीं; जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट की प्राथमिकता
चित्तौड़गढ़, 24 अगस्त:
निकाय चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ भाजपा में नए सियासी समीकरण के संकेत मिले हैं। पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी से मुलाकात के बाद निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उन्हें अपना बड़ा भाई और ‘गार्डियन’ बताते हुए साथ मिलकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत पर तीखा पलटवार करते हुए आक्या ने कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांकें, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया से मारपीट किसी से छिपी नहीं है।
राजवी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का संदेश
आक्या ने कहा कि सांसद सीपी जोशी, राजवी, जिलाध्यक्ष और भाजपा की पूरी टीम नगर परिषद, पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में साथ रहेगी। टिकट का अंतिम फैसला संगठन करेगा और सभी कार्यकर्ता निर्णय स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जाड़ावत पर भ्रष्टाचार के आरोप
आक्या ने जाड़ावत के कार्यकाल पर भ्रष्टाचार, वसूली और गुंडागर्दी के आरोप लगाते हुए कहा कि पहले वे अपने कार्यकाल का हिसाब दें। उन्होंने भाजपा शासन में फोरलेन, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, पीएचईडी और रिवर फ्रंट जैसे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने 2028 में पार्टी मौका देगी तो विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *