LOADING

Type to search

शिवलिंग क्षतिग्रस्त, हिन्दू संगठनों में आक्रोश—धरने पर बैठे, संदिग्ध हिरासत में

Rajasthan

शिवलिंग क्षतिग्रस्त, हिन्दू संगठनों में आक्रोश—धरने पर बैठे, संदिग्ध हिरासत में

Share

सूरजपोल थाने के बाहर दिया धरना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध हिरासत में; निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
उदयपुर, 18 सितंबर
: सूरजपोल थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर बीड़ा में बीती रात मंदिर के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सूरजपोल थाने के बाहर एकत्र हुए और शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
माहौल गर्माता देख डीएसपी छवि शर्मा और हिरणमगरी थानाधिकारी रविन्द्र चारण जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की और मामले में जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
भाजपा युवा नेता सन्नी पोखरना ने कहा कि घटना बीती रात की है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने शिवलिंग को दोबारा स्थापित करने और मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी रखी।
यह था मामला: इंद्रा नगर बीड़ा स्थित शिव मंदिर में बीती रात शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने की सूचना लोगों को मिली थी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और विरोध शुरू हो गया। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *