तालाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत
Share
प्रतापगढ़, 16 जुलाई: ननिहाल आए छह वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। देवगढ़ थाना क्षेत्र के खेर मगरी गांव में रहने आए कालू मीणा शौच के बाद तालाब पर हाथ धोने गया था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के समय उसकी मां अस्पताल में थी, जहां तीन दिन पहले उसकी डिलीवरी हुई थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नाना की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले जलाशयों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को उजागर कर दिया है।
