LOADING

Type to search

सेन समाज विकास संस्था की विशेष आमसभा आज

socal

सेन समाज विकास संस्था की विशेष आमसभा आज

Share

2022 में गठित कार्यकारिणी के चार वर्ष के कार्यकाल का होगा लेखा-जोखा, समाजजन पूछ सकेंगे सवाल
उदयपुर, 19 सितम्बर:
सेन समाज विकास संस्था उदयपुर की विशेष आमसभा 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे सेन भवन, मास्टर कॉलोनी में आयोजित होगी। समाज के सदस्यों की मांग पर यह आमसभा बुलाई गई है।
समाज के संरक्षक राजेंद्र सेन ने बताया कि वर्ष 2022 में गठित कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल निर्धारित था, लेकिन अब चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आमसभा में वर्ष 2022 से 2026 तक कार्यकारिणी द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों, सामूहिक आयोजनों तथा समाज के भवनों के रखरखाव, मरम्मत और नए निर्माण पर किए गए खर्च का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही समाज को सहयोग स्वरूप प्राप्त राशि और भवनों से प्राप्त किराये की राशि का भी लेखा-जोखा अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष द्वारा आमसभा में रखा जाएगा। समाज के प्रबुद्धजन एवं सदस्य कार्यकारिणी से संबंधित जानकारी और सवाल पूछ सकेंगे, जिनका जवाब पदाधिकारियों द्वारा दिया जाएगा। नए सदस्यों के फॉर्म भरने की प्रगति की जानकारी भी दी जाएगी।
राजेंद्र सेन ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में पहुंचकर कार्यकारिणी से अपनी अपेक्षाओं और उसके कार्यों के संबंध में जानकारी लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपस्थित समाजजन द्वारा लिए गए निर्णय मान्य होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *