LOADING

Type to search

राजपूत महासभा ने संगठन में नई ऊर्जा का बिगुल फूंका

socal

राजपूत महासभा ने संगठन में नई ऊर्जा का बिगुल फूंका

Share

महिला प्रकोष्ठ से लेकर मीडिया और डिजिटल टीम तक पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
उदयपुर, 19 सितम्बर:
राजपूत महासभा संस्थान, उदयपुर संभाग की बैठक शनिवार को रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में संस्थान अध्यक्ष संत सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज को अधिक सुदृढ़, संगठित एवं सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के नवीन गठन के तहत विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं, युवाओं तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नए दायित्व निर्धारित किए गए हैं। रेखा चूंडावत को महिला प्रकोष्ठ की संभाग प्रभारी, उषा भाटी को शहर महिला प्रभारी, रेखा चौहान को उप प्रभारी, मंजू राठौड़ को देहात महिला प्रभारी तथा ललिता यदुवंशी को उप प्रभारी बनाया गया। टीना राठौड़ को महिला एवं बाल विकास समिति की सचिव और मनीषा राठौड़ को उप सचिव का दायित्व सौंपा गया।
सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ को संगठन शहर प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के प्रचार-प्रसार एवं आधुनिक संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सुदर्शन सिंह भाटी को मीडिया प्रभारी और पर्वत सिंह यदुवंशी को डिजिटल प्रभारी बनाया गया।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठा एवं सक्रियता से निर्वहन करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया। अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने कहा कि मजबूत संगठन समाज की एकजुटता और प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *