LOADING

Type to search

गुणवत्ता आश्वासन और कायाकल्प कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Health

गुणवत्ता आश्वासन और कायाकल्प कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Share

13 जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया सर्विस प्रोवाइडर प्रशिक्षण
उदयपुर, 19 सितम्बर:
गुणवत्ता आश्वासन एवं कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत 17 से 19 सितम्बर तक तीन दिवसीय आवासीय सर्विस प्रोवाइडर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सूरजपोल बाहर, उदयपुर में हुआ। इसमें अजमेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, टोंक एवं उदयपुर के स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
संयुक्त निदेशक उदयपुर जोन डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता आश्वासन एवं कायाकल्प कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना है। राज्य स्तर से प्रशिक्षण देने के लिए डॉ. कपिल अग्रवाल एवं प्रेमांशु पंड्या पहुंचे।
गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के उदयपुर नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश शर्मा ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रशिक्षण से सभी जिलों में गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित करवाने की प्रक्रिया में भी प्रशिक्षण उपयोगी रहेगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गुणवत्ता मानकों एवं कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *