खाटूश्यामजी मंदिर से लाखों की चोरी का खुलासा
Share
दानपात्र से 8 लाख रुपए बोरे में भरकर ले गए थे बदमाश, 2 गिरफ्तार; 5 आरोपी फरार
उदयपुर, 9 मई: उदयपुर जिले के मावली-फतहनगर रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरियों की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फतहनगर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में चोरी की वारदात कबूल की है।
8 मार्च की रात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से 8 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी कर ले गए थे। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दानपात्र तोड़कर नकदी बोरे में भरते हुए दिखाई दिए थे।
5 अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में निम्बाहेड़ा निवासी मिठूलाल नायक और राशमी निवासी कान्हा उर्फ कन्हैया शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घनश्याम सालवी, देवीलाल रावत, राजू उर्फ राजमल कामड़, काजल उर्फ मनीषा और नारायण नायक के नाम भी बताए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
