LOADING

Type to search

100 फीट रोड पर चला यूडीए का बुलडोजर

Local

100 फीट रोड पर चला यूडीए का बुलडोजर

Share

सड़क सीमा में बने रैंप, पक्के निर्माण और होर्डिंग्स हटाए
उदयपुर, 20 मई:
उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने मंगलवार को शहर की 100 फीट रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क सीमा में बने निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई माली कॉलोनी से हिरणमगरी जाने वाले मार्ग पर सुबह शुरू हुई, जहां यूडीए टीम ने डिवाइडर से 50 फीट तक की सीमा नापकर अवैध निर्माण तोड़े।
कार्रवाई की शुरुआत नारायण सेवा संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी केंद्र के सामने से की गई। टीम ने सड़क सीमा में बने रैंप, पक्के निर्माण, अस्थायी ढांचे और होर्डिंग्स हटाए। कई स्थानों पर नाले के ऊपर तक निर्माण कर लिया गया था, जिन्हें भी ध्वस्त किया गया।


यूडीए की कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने स्वयं ही अपने अस्थायी निर्माण हटाने शुरू कर दिए। टीम ने चंद्रशेखर आजाद मार्ग, वाकल माता मार्ग से होते हुए हिरणमगरी मुख्य रोड तक कार्रवाई की। दूसरे चरण में स्वागत वाटिका के सामने दूसरी लेन में भी अतिक्रमण हटाए गए।
यूडीए कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने कहा कि सड़क सीमा में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *